वास्तुकला के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं। ताजमहल से लेकर एलोरा का कैलाश मंदिर पूरी दुनिया को अपनी अद्भुत वास्तुकला से हैरान कर देती है। इसके अलावा ऐसे कई ऐतिहासिक इमारतें, किले और मंदिर हैं जो अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए जानी जाती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही अद्भुत कारीगरी का वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। लोग इस वास्तुकला पर अपनी हैरानी भी जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
पानी पर तैरती देश की इकलौती मूर्ति
यह वायरल वीडियो (Viral Video) भगवान विष्णु की मूर्ति की है। जो भारत की इकलौती ऐसी मूर्ति है, जो पानी पर तैरती है। इस मूर्ति को जब आप देखेंगे तो आप पाएंगे कि भगवान विष्णु अपने शेषनाग पर लेटे हुए आराम कर रहे हैं। यह मूर्ति करीब 12 फीट ऊंची है और इसे काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है। इस मूर्ति की जो सबसे खास बात है वह ये है कि यह मूर्ति इतनी भारी होने के बावजूद भी डूबने के बजाय पानी पर तैरते रहती है। इस मूर्ति की कारीगरी एक अद्भुत इंजीनियरिंग का जीता-जागता उदाहरण है।
कहां पर है यह मूर्ति?
भगवान विष्णु की इस मूर्ति को आप तेलंगाना के भुवनगिरी (भोंगिर) जिले में मानेपल्ली हिल्स पर स्थित स्वर्णगिरी मंदिर में देख सकते हैं। मंदिर में आए भक्तों को भगवान विष्णु की एक अलग और शांत रूप देखने को मिलता है। पानी के ऊपर तैरती भगवान विष्णु की यह मूर्ति देखने में बेहद ही दिव्य और आकर्षक लगती है। सोशल मीडिया पर भगवान विष्णु की इस मूर्ति का वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसकी अद्भुत सुंदरता देख लोगों की हैरानी की सीमा नहीं है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
