वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स के हाथ लगी बड़ी सी मछली, बाहर निकलते ही हो गया बड़ा खेल, यूजर्स बोले - इसका तो मोये-मोये हो गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2024, 10:19 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी में से मछली पकड़कर लाता है। लेकिन बाहर निकलते ही उसके साथ ऐसा खेल होता है, जिसे देखकर उसके भी होश उड़ जाते हैं।

Image

मछली की जगह नदी से पकड़ लाया सांप (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली समझ पकड़ लाया ये जानवर
  • बाहर निकालते ही हवा हो गई टाइट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Catches Snake Funny Video: देश-दुनिया में ऐसे कई लोग आपको मिल जाएंगे, जो मछली पकड़कर अपना जीवन-यापन करते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं, जो मछली खाने के लिए पकड़ते हैं और कुछ मस्ती-मजाक में पकड़ लेते हैं। ऐसा कई बार देखा भी जाता है कि नदी में नहाने के लिए कोई उतरता है और मछली हाथ लगने पर पकड़ लाता है। वीडियो (Viral Video) में दिख रहे इस शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन उसके बाद जो उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स नदी में से एक बड़ी सी मछली पकड़ लाता है। उसे लगता है कि वह मछली है और उसके टी-शर्ट में फंस जाती है और बाहर लाकर निकालता है। लेकिन बाहर निकालते ही उसकी हवा टाइट हो जाती है। दरअसल, वह कोई मछली नहीं होती बल्कि एक बड़ा सा सांप होता है, जो उसके शरीर में लपेटा होता है, जिसे शख्स बड़ी सी बाम मछली समझ लेता है।

मछली की जगह नदी से पकड़ लाया सांप

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब ये दोबारा मछली नहीं पकड़ने जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि सांप ने शख्स को नुकसान नहीं पहुंचाया। बता दें, इस वीडियो को 'rafiqcomedyshow' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article