वायरल न्यूज़

Viral Video: जब भूकंप से थरथरा उठी पूर्वी ताइवान की सड़क, अचानक रुक गई तेज रफ्तार में चल रही सारी गाड़ियां

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2024, 10:24 AM IST

सोशल मीडिया पर पूर्वी ताइवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर गाड़ियां चलती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में अचानक से भूकम्प आ जाता है और सारी गाड़ियां रुक जाती है।

Image

पूर्वी ताइवान में 7.4 तीव्रता का भूकम्प का वीडियो (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वी ताइवान में 7.4 तीव्रता का भूकम्प
  • सड़क पर चल रही गाड़ियां लगी हिलने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Earthquake In Eastern Taiwan: दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां भूकम्प आना नॉर्मल बात है। जापान इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। जहां आए दिन भूकम्प आता रहता है। लेकिन वहां की टेक्नोलॉजी इतनी डेवलप है कि जापान को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसके अलावा और भी कई देश हैं, जहां भूकम्प आता रहता है। भारत की राजधानी दिल्ली में भी महीने-दो महीने में भूकम्प आ ही जाता है। हाल ही में भूकम्प का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जो बड़ा खतरनाक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) पूर्वी ताइवान का है, जिसमें आप देख सकते हैं सड़क पर गाड़ियां चल रही है। ऐसे में अचानक तज भूकम्प आने से अचानक से सारी गाड़ियां रुक जाती है और तेजी हिलने लगती है, जैसे ये सब डांसिंग कार हो। डैशकैम में रिकॉर्ड हुए वीडियो को देखने पर ही आपको समझ आ जाएगा कि भूकम्प काफी तेज रही होगी। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 7.4 मापी गई है, जो काफी अधिक है। ऐसे में ये नजारा किसी की भी रूह कंपा देगा।

पूर्वी ताइवान में 7.4 तीव्रता का भूकम्प का वीडियो

वीडियो में आप जिस स्थान को देख रहे हैं, वह पूर्वी ताइवान के एक हाईवे का है। जहां अचानक चलती गाड़ियां अचानक से रुक जाती है और भूकम्प की चपेट में आ जाती है। हालांकि वायरल वीडियो के मुताबिक कोई जनहानि होती समझ नहीं आ रही है। लेकिन अगर आप सोचकर देखेंगे तो भूकम्प की इतनी तीव्रता किसी की भी हालत खराब करने के लिए पर्याप्त है। हालांकि, इस भूकम्प के चलते कई घर जमींदोज हो गए हैं और पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article