सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक करीब 100 किलो से ज्यादा वजन वाली मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाकर आराम से सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है। जहां वीडियो में दिख रहे शख्स की ताकत देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग उसे "बाहुबली", "हल्क" और "सुपरमैन" जैसे नाम दिए जा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कंधे पर रखी पूरी मोटरसाइकिल
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क पर खड़ा युवक खुद से ही बाइक को अपने कंधे पर रख लेता है और फिर वह बाइक को कंधे पर लादे हुए ही सड़क पर पैदल चलने लगता है। सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि युवक को देख ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि इतनी भारी बाइक उठाकर चलने में उसे किसी तरह की परेशानी हो रही होगी। उसे देख ऐसा लगता है जैसे मानो उसने अपने कंधे पर कोई हल्का सामान उठा रखा हो। युवक को इस तरह से चलते हुए देख आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। कई लोग रुककर उसका वीडियो बनाने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार बातें लिखनी शुरू कर दीं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाई ने तो जिम वालों की छुट्टी कर दी।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "जिसने लेग डे मिस किया हो, लेकिन शोल्डर डे कभी न छोड़ा हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये इंडिया का हल्क है, 100 किलो की बाइक लेकर ऐसे चल रहा है जैसे बैग हो।" कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि शायद बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया होगा, इसलिए युवक उसे कंधे पर उठाकर ले जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
