सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला और बंदर के बीच कोल्ड ड्रिंक की बोतल को लेकर ऐसी जंग देखने को मिलती है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
बंदर ने कोल्ड ड्रिंक के लालच में कर दिया महिला पर हमला
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी पर्यटन स्थल पर आराम से घूम रही होती है। उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल होती है और वह आराम से उसे पीते हुए आगे बढ़ रही होती है। तभी वहां मौजूद एक बंदर की नजर उस बोतल पर पड़ जाती है। शायद बंदर का भी ठंडी ड्रिंक पीने का मन कर जाता है और वह सीधे महिला के पास पहुंच जाता है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कोल्ड ड्रिंक के लिए महिला और बंदर के बीच हुआ मुकाबला
बंदर बिना किसी डर के महिला के हाथ से बोतल छीनने की कोशिश करता है। लेकिन महिला भी हार मानने वालों में से नहीं होती। वह बोतल को मजबूती से पकड़ लेती है और बंदर के साथ खींचतान शुरू हो जाती है। कुछ ही सेकंड में यह नजारा इतना मजेदार बन जाता है कि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।महिला और बंदर के बीच हुआ रोचक मुकाबला
वायरल वीडियो (Viral Video) में आगे देखा जा सकता है कि बंदर बोतल पाने के लिए काफी कोशिश करता है। इस दौरान वह महिला को थप्पड़ भी मार देता है और उसके बाल खींचने की कोशिश भी करता है। इसके बावजूद महिला बोतल नहीं छोड़ती और लगातार उसे बचाने की कोशिश करती रहती है। कुछ देर तक दोनों के बीच यह मजेदार मुकाबला चलता रहता है। महिला भी उस बंदर को चपेट लगाते दिख रही है।आखिरकार बंदर ने जीत ली जंग
थोड़ी देर बाद बंदर पीछे हट जाता है। महिला को लगता है कि अब उसने अपनी कोल्ड ड्रिंक बचा ली है। वह मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने लगती है। लेकिन यहीं कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है। जैसे ही महिला कुछ कदम आगे बढ़ती है, बंदर अचानक पीछे से दौड़कर आता है। इस बार वह बिना समय गंवाए झटके से महिला के हाथ से कोल्ड ड्रिंक की बोतल छीन लेता है और तेजी से वहां से भाग जाता है। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर जीत चुका होता है। यही आखिरी हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @reality.sphere नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कोई बंदर को "मास्टर प्लानर" बता रहा है, तो कोई मजाक में उसे "मोंकेश भाई" कह रहा है। कई लोगों का कहना है कि बंदर ने आखिर में दिमाग से खेल जीत लिया।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
