वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला मजदूरों ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाकर बल्ले से मचा दिया तहलका

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजाना मेहनत-मजदूरी करने वाली महिलाएं कुछ पल के लिए बच्चों के साथ खेलकर अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद लेते दिख रही हैं। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलतीं महिला मजदूर (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@pulse.bharat)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिला मजदूर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने उतरीं महिला मजदूर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे होते हैं। तभी वहां मौजूद महिला मजदूर भी मजाक-मस्ती के अंदाज में खेल में शामिल हो जाती हैं। शुरुआत में बच्चों को भी शायद अंदाजा नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है। जैसे ही एक महिला के हाथ में बल्ला आता है, वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर देती है। वीडियो में महिला को शानदार शॉट लगाते और छक्का मारते हुए देखा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

महिला मजदूरों ने बल्ले से बरसाया आग

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बच्चों की टीम गेंदबाजी कर रही है और एक महिला मजदूर तेज बल्लेबाजी करते हुए लगातार छक्के लगा रही है। गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जाती दिख रही है। महिला के छक्का लगाते ही वहां मौजूद लोग खुशी से नाचने और शोर मचाने लगते हैं। इसके बाद दूसरी महिला भी बल्ला संभालती है और वह भी जोरदार शॉट लगाने लगती है। कुछ ही देर में पूरा माहौल तालियों और खुशियों से भर जाता है।

लोगों ने वीडियो पर जमकर बरसाया अपना प्यार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pulse.bharat नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 2 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो (Video) देखने वाले लोग भी महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि हुनर किसी पहचान या पेशे का मोहताज नहीं होता। अगर मौका मिले तो हर इंसान अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि इन महिलाओं ने साबित कर दिया कि खुशी छोटी-छोटी बातों में भी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article