Viral Video: सोशल मीडया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारे को देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स हॉस्टल मेस में खाना बना रहा था। अचानक पीछे से एक मगरमच्छ (Crocodile Video) घुस गया फिर जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए।
जरा सोचिए घर में आप खाना बना रहे हैं और पीछे से कोई जानवर घर के अंदर घुस जाए, वो भी कोई खतरनाक जानवर, तो आपकी क्या हालत होगी? जाहिर सी बात है किसी की भी हालत खराब हो जाएगी। राजस्थान के कोटा से एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हॉस्टल मेस में आराम से खाना बना रहा था। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। कुछ ही समय बाद पीछे से एक 4 से 5 फीट लंबा मगरमच्छ अंदर घुस गया। जैसे ही शख्स ने मगरमच्छ को देखा उसकी हालत खराब हो गई और वो दुम दबाकर वहां से भाग खड़ा हो गया। देखें वीडियो...
मगरमच्छ का भौकाल
वीडियो देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि आखिर वहां किस तरह का नजारा होगा। इस नजारे को देखकर तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो गई होगी। एक्स पर इस वीडियो हाहाकारी वीडियो को '@Vishii14' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आखिर इतना बड़ा मगरमच्छ वहां कैसे पहुंचा? कुछ का कहना है कि ये मगरमच्छ ने तो हाहाकार मचा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
