वायरल न्यूज़

Video: 13000 फीट की ऊंचाई पर हवा में लहराया महाकुम्भ का झंडा, भारत की बेटी ने विदेश में किया अजब कारनामा

Maha Kumbh 2025 Flag Video: इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंकॉक में​​ स्‍काई डाइव‍िंग करते हुए अनामिका शर्मा ने महाकुंभ 2025 का झंडा फहराया। अनामिका शर्मा ने आकाश में 13 हजार फीट की ऊंचाई से महाकुंभ के झंडे के साथ छलांग लगाई।

Image

13000 फीट की ऊंचाई पर महाकुंभ का झंडा (तस्वीर साभार- एक्स)

Maha Kumbh 2025 Flag Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत होने जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े मेले का आयोजन प्रयागराज में होने जा रहा है। उम्मीद है कि इस मेले में 40 करोड़ लोग आएंगे। इस बीच एक अद्वितीय घटना ने पूरे भारत को गौरवान्वित कर दिया है। दरअसल, प्रयागराज की रहने वाली अनामिका शर्मा नाम की महिला ने बैंकॉक में 13000 फीट की ऊंचाई पर महाकुंभ का झंडा फहराकर देश का दिल जीत लिया है।

अनामिका शर्मा का वायरल हो रहा वीडियो

अनामिका शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंकॉक में स्‍काई डाइव‍िंग करते हुए अनामिका शर्मा ने महाकुंभ 2025 का झंडा फहराया। अनामिका शर्मा ने आकाश में 13 हजार फीट की ऊंचाई से महाकुंभ के झंडे के साथ छलांग लगाई। उन्होंने आठ जनवरी को बैंकॉक में महाकुंभ का आधिकारिक झंडा फहराया। इसके साथ उन्होंने एक तरह से दुनिया को प्रयागराज के महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया। सबसे पहले देखें यह दिल छूने वाला वीडियो-

इस वीडियो में उन्होंने आसमान से नीचे आते हुए जय श्रीराम और जय प्रयागराज का भी उद्घोष किया। उनके इस छलांग ने दुनिया के कोने-कोने में बसे भारत के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। बता दें कि इससे पहले अनामिका का एक और वीडियो सामने आया था। उन्होंने 22 जनवरी 2024 को यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर बैंकॉक में ही 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article