वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: चोरी करने के लिए घर में घुसा, कीमती सामान ना मिला तो महिला को Kiss करके भागा चोर

Ajab Gajab News: महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच एक चोर कीमती सामानों की चोरी के इरादे से महिला के घर में घुसता है। महिला ने बताया कि घर में घुसकर चोर दरवाजा बंद कर लेता है और उसका भी मुंह बंद कर देता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

Ajab Gajab News: मुंबई के मलाड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मडाल के कुरार इलाके में एक चोर किसी घर में चोरी करने के इरादे से घुसता है। चोर को लग रहा था कि घर में उसे कीमती सामान मिलेंगे। हालांकि, जब उसे कोई सामान नहीं मिला तो उसने जो किया उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

चोरी करने की बजाय महिला को Kiss करके भागा चोर

रिपोर्ट के अनुसार, 3 जनवरी की रात मलाड के कुरार इलाके में एक 38 साल की महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच एक चोर कीमती सामानों की चोरी के इरादे से महिला के घर में घुसता है। महिला ने बताया कि घर में घुसकर चोर दरवाजा बंद कर लेता है और उसका भी मुंह बंद कर देता है। इसके बाद उससे कीमती सामान तथा नकदी की मांग करता है। हालांकि, महिला बताती है कि उसके पास कोई कीमती सामान नहीं है। इसके बाद आरोपी को न जाने क्या सूझता है कि वह महिला को चूमता है और वहां से भाग जाता है।

कुछ ही देर में गिरफ्तार हो गया चोर

महिला ने इसके बाद तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला ने कुरार पुलिस स्टेशन पर दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बताया कि चोर सिर्फ उसे चूमकर ही वहां से भाग जाता है और किसी तरह का सामान चोरी नहीं करता है। शिकायत मिलते ही पुलिस कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके का ही रहने वाला है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article