बिजनेस

चांदी का भाव आज का 23 जुलाई 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 July 2026 : चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज कीमतों ने फिर बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.08% बढ़कर यानी 182 रुपये बढ़त के साथ 2,27,180 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,26,998 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 59.81 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,27,690 रुपये प्रति किलो थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,25,460 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 223 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलो1 औंस1 तोला
999 फाइन₹227690₹6455₹2656
925 स्टर्लिंग₹210613₹5971₹2457
900 कॉइन₹204921₹5809₹2390
800 जर्मन₹182152₹5164₹2125

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2400₹24000₹240000
मुंबई₹2400₹24000₹240000
कोलकाता₹2400₹24000₹240000
चेन्नई₹2450₹24500₹245000
पटना₹2400₹24000₹240000
लखनऊ₹2400₹24000₹240000
अयोध्या₹2400₹24000₹240000
कानपुर₹2400₹24000₹240000
मेरठ₹2400₹24000₹240000
गाजियाबाद₹2400₹24000₹240000
नोएडा₹2400₹24000₹240000
गुरुग्राम₹2400₹24000₹240000
चंडीगढ़₹2400₹24000₹240000
जयपुर₹2400₹24000₹240000
लुधियाना₹2400₹24000₹240000
गुवाहाटी₹2400₹24000₹240000
इंदौर₹2400₹24000₹240000
अहमदाबाद₹2400₹24000₹240000
वडोदरा₹2400₹24000₹240000
सूरत₹2400₹24000₹240000
पुणे₹2400₹24000₹240000
नागपुर₹2400₹24000₹240000
नासिक₹2400₹24000₹240000
बैंगलोर₹2400₹24000₹240000
भुवनेश्वर₹2450₹24500₹245000
रायपुर₹2400₹24000₹240000
हैदराबाद₹2450₹24500₹245000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार छह सत्रों की गिरावट के बाद चांदी में सुधार हुआ और इसकी कीमत 8,500 रुपये बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी की कीमत करीब एक प्रतिशत बढ़कर 59.32 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,478 रुपये की तेजी के साथ 2,26,257 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,478 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,257 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.58 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article