वायरल न्यूज़

ढोल-नगाड़े पर रोबोट ने लगाए गजब के ठुमके, देखने वालों की उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट ढोल और ताशे की पारंपरिक धुनों पर बेहद शानदार और सटीक तालमेल के साथ डांस करता नजर आ रहा है।

Image

रोबोट का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @vinu_salvi009)

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो लोगों का मनोरंजन करता है, लेकिन जब आधुनिक तकनीक और पारंपरिक भारतीय संस्कृति का मेल होता है, तो नजारा देखने लायक होता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर कई बार लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी और हैरानी दोनों नहीं रोक पा रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेड कार्पेट पर 'ALEX' नाम की टी-शर्ट पहना हुआ एक रोबोट खड़ा है। उसके ठीक पीछे पारंपरिक कुर्ता-पाजामा और साफा पहने ढोल बजाने वाले कलाकार मौजूद हैं। जैसे ही ढोल की धमाकेदार बीट बजना शुरू होती है, रोबोट अपने शरीर को उसी ताल पर हिलाना-डुलना शुरू कर देता है। रोबोट के कमर मटकाने, हाथ-पैर हिलाने और बीट के साथ सटीक सिंक करने का अंदाज इतना स्वभाविक और मजेदार है कि वहां मौजूद हर व्यक्ति दंग रह गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोबोट के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए चारों तरफ भारी भीड़ जमा है। लोग अपने स्मार्टफोन से इस अनोखे रोबोटिक डांस का वीडियो बना रहे हैं और तालियां बजाकर रोबोट का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आप भी वीडियो में देखें कैसा माहौल था...

    रोबोट का अनोखा अंदाज

    वीडियो में रोबोट का अंदाज देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vinu_salvi009 नाम के पेज से शेयर किया गया है। काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है आने वाले समय में शादी-ब्याह में इंसानी डांसर्स की जगह ये रोबोट ही ढोल पर डांस करते नजर आएंगे। एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि यह रोबोट तो हम इंसानों से भी बेहतर डांस कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article