TV के इन 6 स्टार कपल्स के ब्रेकअप की अफवाहों ने फैंस को किया परेशान, Divyanka Tripathi का कई बार कराया तलाक

These TV Couples Face Breakup Rumors: टीवी इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी स्टार कपल के ब्रेकअप रूमर्स सामने आते हैं। हाल ही में जिया शंकर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। आइए आपको ऐसे 6 स्टार कपल्स के नाम बताते हैं।

Authored by: KavitaUpdated Nov 3 2026, 13:03 IST
​इन टीवी स्टार्स ने उड़ी ब्रेकअप की अफवाह01 / 07

​इन टीवी स्टार्स ने उड़ी ब्रेकअप की अफवाह

​These TV Couples Face Breakup Rumors: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपल्स को फैंस का खूब प्यार मिलता है। हर कोई अपने फेवरेट कपल से जुड़ी पल पल की खबर जानना चाहता हैं और स्टार कपल्स अपने फैंस के बीच छोटी छोटी बातें बताते रहते हैं, लेकिन इसका नुकसान भी कई बार देखने के लिए मिला है। कई बार स्टार्स से जुड़ी फेक न्यूज तेजी से वायरल हो जाती है और हैरानी की बात तो ये है कि अक्सर कपल्स के ब्रेकअप की अफवाह तक उठ जाती है। आइए आपको ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बताते हैं।​

किश्वर मर्चेंट और सुयश रायImage Credit : Instagram02 / 07

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। दोनों के तलाक की अफवाह कई बार उड़ चुकी है। हालांकि, हर बार दोनों के तलाक की खबरें गलत निकली हैं। बता दें कि किश्वर और सुयश ने साल 2016 में शादी रचाई थी और दोनों का एक बेटा भी है।​

 निक्की तंबोली और अरबाज पटेलImage Credit : Instagram03 / 07

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की लव स्टोरी बिग बॉस मराठी सीजन 4 में शुरू हुई थी। दोनों की लव स्टोरी काफी पॉपुलर है। एक बार निक्की और अरबाज के ब्रेकअप की खबरें सामने आ चुकी हैं। निक्की ने कुछ क्रिप्टिक पोज शेयर किए थे, जिसमें चीटिंग की बात लिखी थी। हालांकि, ये ड्रामा दोनों ने अपने म्यूजिक वीडियोज के प्रमोशन के लिए किया था। दोनों आज भी साथ हैं और खुश हैं। ​

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहियाImage Credit : Instagram04 / 07

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इंडस्ट्री की क्यूट कपल हैं। दोनों ही लाइमलाइट में बने रहते हैं, लेकिन विवादों से दूर रहते हैं। दिव्यांका और विवेक कुछ समय पहले ही माता पिता बने हैं। हैरानी की बात ये है कि कपल की तलाक की अफवाह उड़ चुकी है। इन पर विवेक ने एक बार रिएक्ट किया था और कहा था कि वह इन खबरों पर सीरियस नहीं हो रहे हैं बल्कि उन्हें तो हंसी आ रही है। ​

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा Image Credit : Instagram05 / 07

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

इस लिस्ट में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम शामिल है। सोशल मीडिया की कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक समय पर ब्रेकअप हो गया था। दोनों सिर्फ अपने प्रोजेक्ट और इमेज की वजह से साथ थे। हालांकि, कपल की तरफ से इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी गई है। दोनों इंडस्ट्री के स्टार कपल जरूर बने हुए हैं।

जिया शंकर और करण धनकImage Credit : Instagram06 / 07

जिया शंकर और करण धनक

जिया शंकर और उनके मंगेतर करण धनक के ब्रेकअप की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिया ने इंस्टाग्राम पर करण को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाह उड़ गई थी। हालांकि, जिया ने सामने आकर साफ किया है कि दोनों साथ हैं और ब्रेकअप की खबरें गलत हैं।

नीति टेलर और परीक्षित बावाImage Credit : Instagram07 / 07

नीति टेलर और परीक्षित बावा

​नीति टेलर और परीक्षित बावा के तलाक की अफवाह भी उड़ चुकी है। नीति ने अपने पति परीक्षित संग कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दिए थे और कुछ वीडियोज को अर्काइव कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मान लिया था कि दोनो ंके बीच खटपट चल रही है। हालांकि, नीति ने कुछ समय बाद क्लियर कर दिया था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!