जंगल की दुनिया में अक्सर यही देखने को मिलता है कि छोटे जानवर बड़े शिकारी जानवरों का शिकार बन जाते हैं। खासकर अगर सामने बाघ, शेर, तेंदुआ या फिर चीता हो। इनके सामने किसी भी छोटे जानवर के बचने की उम्मीद बहुत कम होती है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चीतों के सामने डटा रहा यह नन्हा जानवर
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा जंगली सूअर का बच्चा तीन-तीन चीतों से घिर जाता है लेकिन इस स्थिति में भी वह सूअर का बच्चा डरने के बजाय बहुत ही साहस और हिम्मत से काम लेता है और उल्टे उन चीतों पर ही हमला बोल देता है। इस छोटे से जानवर के हमले की उम्मीद उन तीनों चीतों में से किसी ने भी नहीं की थी। खुद के ऊपर हमला होता देख वे तीनों चीते पीछे हटने को मजबूर हो जाते हैं और वह जंगली सूअर का बच्चा उन्हें दौड़ा-दौड़कर खदेड़ने लगता है। वीडियो में इस नजारे की उम्मीद को लोगों ने भी नहीं की थी।छोटे से जानवर की हिम्मत के सामने नहीं टीक पाए चीते
आगे वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि तीनों चीते उस छोटे से जंगली सूअर के बच्चे को घेरने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर ऐसे हालात में जंगली सूअर या उनके बच्चे भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग थी। वह जंगली सू्अर अचानक पूरी तेजी से चीतों उन की तरफ दौड़ता है और उन पर एक बार फिर से हमला बोल देता है। नन्हे जानवर के सामने आखिरकार उन चीतों का हिम्मत टूट जाता है और वे वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं।
मजेदार पल का यह वीडियो पर्यटकों के कैमरे में हुआ कैद
यह अनोखा नजारा जंगल में घूमने आए पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कोई इस नन्हे जानवर की बहादुरी की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे जंगल का सबसे मजेदार पल बता रहा है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
