Viral Video: हम सभी जानते हैं कि शेर जंगल का राजा होता है। कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि शेर जंगल का राजा क्यों कहा जाता है। अगर आप भी उनमें से हैं तो आपके लिए हम एक ऐसा वीडियो लाए हैं, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि शेर असली में जंगल का राजा होता है। वायरल हो रहा वीडियो किसी जंगल से सामने आया है, जो लोगों की रूह कंपा रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सहम जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे सन्न
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि शेर अपना शिकार इतने भयावह तरीके से करता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो इस बात को दर्शाता है कि जंगल में हर पल जीवन और मौत के बीच लड़ाई चलती रहती है। इस लड़ाई में जीत अक्सर शिकार करने वाले की होती है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी जंगल में भैंसों को एक झुंड जा रहा होता है। झुंड में आपको सैकड़ों भैंसें नजर आ रही होंगी। इसी बीच जंगल के राजा शेर की एंट्री होती है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि भैसों का झुंड बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से किसी मैदान में घास चर रहा होता है। इसी बीच तूफानी अंदाज में एक बब्बर शेर आता है और भैंसों के झुंड पर टूट पड़ता है। आप देख पाएंगे कि सारी भैंसें उस शेर को देखकर भागने लगती हैं। हालांकि, शेर का ध्यान सिर्फ एक भैंस पर टिका होता है। वह जिस भैंस पर झपट्टा मारता है, वह तकरीबन डेढ़ मिनट तक संघर्ष करता है। हालांकि, शेर की ताकत के आगे अंत में वह दम तोड़ देता है। वीडियो को @AmazingSights नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
