वायरल न्यूज़

US vs India Shopping: कौन है ज्यादा दिलचस्प? अमेरिकी महिला ने Video शेयर कर बताया भारत के बाजार का अनुभव

एक महिला भारत में शॉपिंग करने मार्केट गई, जहां उसने यहां के बाजार का अनुभव किया और अपने अनुभव के आधार पर अमेरिका और भारत के बाजारों की तुलना की।

Image

भारत आई अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजार का लिया आनंद (Instagram/@iamkatiesharma)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भारत में रहने वाली एक अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों का अनुभव शेयर किया है। महिला ने भारत और अमेरिका की शॉपिंग स्टाइल की तुलना करते हुए कुछ इस बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।

ये भी पढ़ें:

महिला ने भारत के बाजार में शॉपिंग का लिया मजा

वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला ने बताया कि भारत के बाजार बिल्कुल अलग होते हैं। यहां हर जगह भीड़, शोर और रंग-बिरंगी चीजें देखने को मिलती हैं। सड़क किनारे दुकानदार, ताजी सब्जियां, मसाले, कपड़े और स्ट्रीट फूड सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाता है। यही चीज भारत के बाजारों को खास बनाती है। महिला ने अपने वीडियो में दिखाया कि कैसे वह गर्मी में बाजार घूमने गई, मोलभाव किया और स्ट्रीट फूड का मजा लिया। शॉपिंग के दौरान महिला ने दो तौलिए खरीदे और वहां मोलभाव करने की कोशिश भी की। साथ ही, उन्होंने पनीर ब्रेड पकोड़ा खाया, जो उसे काफी सस्ता लगा।

अमेरिका और भारत दोनों की तुलना करते हुए महिला ने बताया अपना अनुभव

महिला के मुताबिक, भारत में शॉपिंग सिर्फ सामान खरीदने का काम नहीं है, बल्कि यह एक अच्छा-खासा अनुभव है। यहां लोगों से बातचीत होती है, हंसी-मजाक होता है और हर चीज में एक अलग ही एनर्जी होती है। वहीं अगर अमेरिका की बात करें, तो वहां की दुकानें ज्यादा शांत और काफी व्यवस्थित होती हैं। ज्यादातर स्टोर AC में होते हैं, जहां हर चीज पर फिक्स कीमत लिखी होती है। वहां मोलभाव नहीं होता और शॉपिंग ज्यादा जल्दी और आसान होती है। महिला ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि भारत के बाजार आपके हर एक सेंस को एक्टिव कर देते हैं। यहां रंग, खुशबू और आवाज सब कुछ महसूस किया जा सकता है, जबकि अमेरिका में सब कुछ एक जैसा और सिस्टमैटिक होता है। वीडियो के अंत में महिला ने कहा कि दोनों ही जगहें अपनी-अपनी तरह से अच्छी हैं। कोई बेहतर या खराब नहीं है, बस दोनों का अनुभव बिल्कुल अलग है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article