वायरल न्यूज़

घर में घुसा तेंदुआ, पैर में रस्सी बांधकर खींचते दिखे लोग, आप भी देखें यह वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ किसी रिहायशी इलाके में एक घर के अंदर घुस गया है। तेंदुए को देखकर घर के लोग डरे-सहमे नजर आ रहे हैं। लोगों ने तेंदुए को नियंत्रित करने के लिए उसके पैर में रस्सी बांध दी है और लोग उस रस्सी को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं तेंदुआ डरा हुआ और असहाय नजर आ रहा है।

Image

तेंदुए का पैर बांधकर खींचते दिखे लोग (X/@TweetViku)

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज़ भी सामने आते हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक चीते के पैर को बांधकर कुछ लोग उसे खींच रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए। लोगों के मन में बस एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर चीते के पैर में रस्सी किसने और कैसे बांधी।

चीते के पैर को बांधकर खिंचते नजर आए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चीता रिहायशी इलाके में स्थित एक घर में घुस गया है। लोग उस चीते के पैर को बांधकर दरवाजे के पीछे से उसे खींचते दिख रहे हैं। चीता अपने पैर को रस्सी से आजाद कराने की बार-बार कोशिश कर रहा है, लेकिन लोगों ने उसके पैर को जोर से बांधा हुआ है और उसे लगातार खींचे जा रहे हैं।

क्या वन विभाग की टीम ने किया ऐसा?

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TweetViku नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि यह वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर सैकड़ों कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोगों ने पूछा कि क्या ये चीता पालतू है? लोगों ने इसके पैरों को बांध दिया, और भला ऐसा हुआ कैसे? वहीं कई लोगों ने यह भी अंदेशा लगाया कि शायद चीते को बांधने वाले वन विभाग की तरफ से आए हों। सिर्फ वहीं लोग जंगली जानवरों को ऐसे बांध सकते हैं। जबकि कई यूजर्स ने चीते के रिहायशी इलाके में घुस आने पर अपनी चिंता जताई।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article