Drishyam 3 Box Office Collection Day 14: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। खास बात यह है कि 'दृश्यम 3' दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरी, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर हुआ है। सिनेमाघरों में रिलीज के 14 दिन पूरे होने के बाद अब 'दृश्यम 3' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को अब वीकडेज में दर्शकों की बड़ी संख्या देखने नहीं जा रही है। तो चलिए देखते हैं 14वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan 'Leave India' Row: इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं गर्लफ्रेंड Lekha Washington, लुटाया प्यार)
'दृश्यम 3' ने कमाए इतने करोड़
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने 14वें दिन यानी गुरुवार को भारत में करीब 4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 333 करोड़ तक पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने करीब 5.25 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह बुधवार के मुकाबले गुरुवार के कलेक्शन में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer 2: रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश के दमदार लुक ने उड़ाए होश!)
'जेलर 2' से 'दृश्यम 3' को मिल सकती है कड़ी टक्कर
15 अक्टूबर को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने भी दस्तक दी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। रजनीकांत की 'जेलर 2' के सिनेमाघरों में आने से अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
'दृश्यम द कन्क्लूजन' की बात करें तो इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा सौरभ शुक्ला फिल्म में कैमियो करते दिखाई देते हैं।
