टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रातों रात इस एक्ट्रेस ने शो को मारी लात, कम हुए स्क्रीनटाइम से थी नाराज?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़ी शॉकिंग खबर आ रही है। शो को अचानक ही एक एक्ट्रेस ने छोड़ दिया है। आइए आपको उस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं।

Image

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी मायरा और कबीर पर आ गई है। अभिरा और अरमान बस अपनी बेटी मायरा के लिए परेशान है, जो घर से कबीर के साथ भाग गई थी। शो में इन चारों के किरदार के अलावा मुक्ति का किरदार भी काफी अहम हुआ करता था। ये रोल सारा किल्लेदार (Sarah Killedar) निभा रही थीं, जो काफी समय से शो में दिखाई नहीं दे रही हैं। अब शो के सेट से सारा से जुड़ी एक शॉकिंग खबर आई है। दावा है कि सारा ने शो को छोड़ दिया है और इस वजह से मुक्ति के रोल को होल्ड पर मेकर्स की तरफ से रखा गया है। आइए आपको सारा के इस फैसले की वजह बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट OP ने कैप्टन बनते ही बदले नियम, गुल्लू ने बताई नकुल संग लड़ाई की असली वजह

    सारा किल्लेदार ने छोड़ा शो

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सारा किल्लेदार काफी समय से मुक्ति का रोल निभा रही थीं और इस रोल में उन्हें पसंद भी किया जा रहा था, लेकिन लीप के बाद मुक्ति के ट्रैक में नया एंगल जोड़ा गया और शो में दिखाया गया है कि मुक्ति दुबई चली गई है, लेकिन काफी समय से मुक्ति का शो में जिक्र नहीं हुआ। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सारा ने शो छोड़ दिया है। सारा ने शो में घटते स्क्रीनटाइम की वजह से ये फैसला लिया है। दावा ये भी किया गया है कि शो में दुबई का ट्रैक ही इस वजह से लाया गया था कि ताकी नई मुक्ति को वापिस शो में वापिस लाने के लिए मेकर्स को समय मिल जाए। मेकर्स की तरफ से अब इस इस कैरेक्टर को होल्ड पर डाल दिया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि मेकर्स मुक्ति के कैरेक्टर को आगे बढाएंगे भी या नहीं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'धमकियां परेशान करने वाली', Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर हुआ बवाल, एक्टर ने मांगी माफी

      क्या हो रहा है सीरियल में

      सीरियल में अरमान अभिरा की बेटी मायरा घर से भाग गई थी। कबीर के साथ वह मुंबई में तीन दिन तक रही थी, लेकिन जैसे ही मायरा और कबीर को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने घर आने का फैसला लिया। अब मुक्ति, अरमान अभिरा से नजरें तक भी नहीं मिला पा रही है। दूसरी तरफ अरमान अभिरा इस बात पर नहीं पहुंच पा रहे हैं कि मुक्ति आज भी कबीर के साथ रिलेशनशिप में है या नहीं। ऐसे में शो में काफी बड़ा इमोशनल ड्रामा चल रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article