वायरल न्यूज़

VIDEO: तेंदुए को देख भाग रहे थे कुत्ते, पकड़ में आया सबसे पीछे चल रहा पपी, फिर जो हुआ उसे देख हर कोई रह गया हैरान

महाराष्ट्र के पालघर का एक CCTV वीडियो वायरल है, जिसमें तेंदुआ कुत्तों का पीछा करते हुए एक नन्हे पपी को पकड़ लेता है लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

Image

तेंदुए को देख भागते कुत्ते (Instagram/@hasleyoriginals)

रात के अंधेरे में अचानक तेंदुआ सामने आ जाए तो किसी की भी हालत खराब हो सकती है। सोचिए, अगर सामने एक नन्हा सा और प्यारा सा पपी हो और उसके पीछे तेज रफ्तार से तेंदुआ दौड़ रहा हो, तो नजारा कितना डरावना होगा। महाराष्ट्र के पालघर से सामने आए एक CCTV वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन इस घटना का अंत इतना हैरान कर देने वाला था कि इसे देखकर लोग भी सोच में पड़ गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तेंदुए के जबड़े में था छोटा पपी, लेकिन अगला पल देख दंग रह गए लोग

वायरल वीडियो (Viral Video) रात के समय का बताया जा रहा है। जिसमें कई कुत्ते एक साथ भागते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक तेंदुआ तेजी से दौड़ रहा होता है। कुत्तों का पूरा झुंड अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था, लेकिन एक छोटा सा पपी बाकी कुत्तों के साथ तेज नहीं दौड़ पाता। धीरे-धीरे यह पपी सबसे पीछे रह जाता है। तेंदुआ भी उसके बेहद करीब पहुंच जाता है। कुछ ही सेकंड में वह नन्हे पपी को पकड़ लेता है। यह देखकर ऐसा लगता है कि अब उस पपी का बचना मुश्किल है। लेकिन तभी कहानी अचानक बदल जाती है। तेंदुआ उस पपी को पकड़ने के बाद उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय छोड़ देता है। नन्हा सा वह पपी किसी तरह वहां से भाग निकलता है। कुछ ही पलों पहले जो पपी तेंदुए के सामने बेबस नजर आ रहा था, वह अब आखिरकार सुरक्षित बच जाता है।

वीडियो के अंत ने सबको चौंकाया

बताया जा रहा है कि यह घटना एक गणपति मंदिर के आसपास की है। CCTV कैमरे में कैद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hasleyoriginals लोग खास तौर पर इस बात को लेकर हैरान हैं कि तेंदुए ने उस पपी को पकड़ने के बाद उसे क्यों छोड़ दिया। हालांकि, सिर्फ वीडियो (Video) देखकर यह कहना संभव नहीं है कि तेंदुए ने ऐसा क्यों किया। जंगली जानवरों का व्यवहार कई परिस्थितियों पर निर्भर करता है इसलिए इस घटना को देखकर तेंदुए के इरादे के बारे में कोई पक्की बात कहना सही नहीं होगा। फिर भी इस वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यही है कि जिस पिल्ले के लिए कुछ सेकंड पहले लोग बुरी आशंका कर रहे थे, वह आखिर में बच गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article