वायरल न्यूज़

गाने के माध्यम से ट्रैफिक रूल समझाती नजर आईं लेडी कॉप, जागरूक करने का तरीका देख यूजर्स बोले - सैल्यूट है मैडम आपको

इंदौर की ट्रैफिक पुलिसवाली सोनाली सोनी ने ट्रैफिक नियमों को जागरूक करने के लिए एक सुंदर गाना गाया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उनकी आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग उन्हें सिंगर बनने का सुझाव भी दे रहे हैं।

Image

ट्रैफिक नियम जागरूक करने के लिए गाया गाना (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक पुलिसवाली का वीडियो वायरल
  • जागरूक करने के लिए गाया एक सुंदर गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lady Traffic Police Singing A Song: इंदौर की ट्रैफिक पुलिसवाली सोनाली सोनी ने ताजगी भरे अंदाज में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का अनोखा तरीका अपनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। उन्होंने एक सुंदर गाना गाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस वीडियो में वे न केवल अपने प्रोफेशनल कर्तव्यों का पालन कर रही हैं, बल्कि साथ ही लोगों को एक कलाकार की तरह प्रभावित भी कर रही हैं। ये नजारा दिखाता है कि कैसे एक सिपाही अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दे सकता है।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 'cop_sonali__soni' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखते ही देखते 59 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उनकी आवाज और गाने को सुनकर उनके जुनून की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दिल से सलाम सोनाली दीदी, सुंदर.. अति सुंदर। जबकि दूसरे ने सुझाव दिया कि वे एक सिंगर बन जाएं।

ट्रैफिक नियम जागरूक करने के लिए गाया गाना

सोनाली सोनी का यह पहल न केवल लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने में मदद कर रहा है बल्कि नेत्रहीनता के खिलाफ सकारात्मक संदेश भी फैला रहा है। उनके इस अनोखे प्रयास से प्रेरित होकर अन्य पुलिसकर्मी भी ऐसे जतन करने में रुचि ले सकते हैं, जिससे समाज में जागरूकता और सहयोग बढ़ सके और लोगों को सचेत किया जा सके।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article