वायरल न्यूज़

Video: बस चलाने वाली लेडी ड्राइवर का स्वैग देख आप भी करेंगे सैल्यूट, सोशल मीडिया पर वायरल जबरदस्त ड्राइविंग स्किल

Lady Driver Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस लेडी बस ड्राइवर को देखकर उन लोगों की यह पुरानी धारणा खत्म हो जाएगी कि लड़कियां अच्छी ड्राइवर नहीं होती हैं।। यह वीडियो हिमाचल से सामने आया है। वीडियो में दिख रही लेडी बस ड्राइवर को हिमाचल की शान कहा जाता है।

Image

लेडी बस ड्राइवर (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Lady Driver Video: सोशल मीडिया पर एक लेडी बस ड्राइवर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस महिला ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में लेडी बस ड्राइवर का स्वैग सबका दिल जीत रहा है। जहां एक तरह लोग कई बार लड़कियों की ड्राइविंग को लेकर मजाक बनाते हैं, वहीं यह वीडियो उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब साबित हो रहा है।

वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल इस लेडी बस ड्राइवर को देखकर उन लोगों की यह पुरानी धारणा खत्म हो जाएगी कि लड़कियां अच्छी ड्राइवर नहीं होती हैं।। यह वीडियो हिमाचल से सामने आया है। वीडियो में दिख रही लेडी बस ड्राइवर को हिमाचल की शान कहा जाता है। वायरल वीडियो में दिख रही लेडी बस ड्राइवर का नाम नेहु ठाकुर है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ड्राइविंग स्किल का वीडियो शेयर किया है। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद लोग नेहु ठाकुर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि नेहु ठाकुर हिमाचल में बस और ट्रक चलाती हैं। वह अक्सर अपनी ड्राइविंग स्किल दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट nehuthakur2529 से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article