Mahesh Manjrekar On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने 75 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का कार्डियेक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। नाना पाटेकर के निधन को लेकर अब बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर महेश मांजरेकर ने बड़ा खुलासा किया है। महेश मांजरेकर ने बताया कि नाना पाटेकर का घर अस्पताल से चंद कदम की ही दूरी पर था, इसके बाद भी एक्टर डॉक्टर के पास नहीं गए। महेश मांजरकेर ने नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। उनका कहना है कि इस मामले को बेवजह तूल दिया गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल
नाना पाटेकर के निधन पर बड़ा खुलासा
न्यूज 18 मराठी संग बातचीत के दौरान महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन पर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक नाना पाटेकर को रात के ढाई बजे बेचैनी महसूस होने लगी थी। एक्टर ने कहा, "लेकिन उन्होंने तुरंत मेडिकल मदद लेने की जगह परिवार को तकलीफ के बारे में बताया। नाना पाटेकर ने रात के 3:30 बजे अपने बड़े भाई से संपर्क किया और बताया कि तबीयत ठीक नहीं है।" महेश मांजरेकर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि नाना पाटेकर के घर से अस्पताल मात्र 4 मिनट की दूरी पर था। एक्टर ने बताया, "नाना डॉक्टर के पास नहीं जा रहे थे, क्योंकि उन्हें लगा कि ये परेशानी गैस की है। इसी दौरान उन्हें दौरा पड़ा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle में जगह न मिलने पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, सरेआम मेकर्स को मारा ताना

Nana Patekar के निधन पर महेश मांजरेकर ने तोड़ी चुप्पी
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद पर महेश मांजरेकर का खुलासा
महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) ने इंटरव्यू में कहा कि नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद को बेवजह का तूल दिया गया। एक्टर बोले, "कुछ लोग होते हैं ना कि अगर सब उन्हें सपोर्ट करे, लेकिन एक शख्स न करे तो ये उन्हें पसंद नहीं आता। ऐसे में वो फिर कोई पुरानी बात छेड़ देते हैं। मुझे पता है कि उस दिन सेट पर क्या हुआ था। सेट पर मौजूद लोग मेरी पहचान के थे और मुझे ये भी पता है कि वहां कौन-कौन था। इसे बेवजह तूल दिया गया।"
