Ladkon Ki Ladai Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आप घूम रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके (Funny Video) लगाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Boys Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Ladai Video) में दो लड़कों के बीच जमकर घूसे चल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से ऐसे लड़ रहे हैं जैसे जानी दुश्मन हों। लड़ते-लड़ते दोनों झाड़ी में जाकर गिर पड़ते हैं। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ जाते हैं। कई बार लड़ाई इतनी खतरनाक होती है, जिसे देखकर काफी हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ नजारे को देखकर तो हंसने का मन करता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पार्क में किसी बात पर दो लड़कों के बीच लड़ाई छिड़ गई। दोनों खतरनाक अंदाज में एक-दूसरे पर टूट पड़े हैं। दोनों जमकर घूसे बरसा रहे हैं। दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं है। लड़ते-लड़ते दोनों एक झाड़ी में पहुंच जाते हैं। फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। दो देखें ये मजेदार वीडियो...
लड़कों के बीच झन्नाटेदार लड़ाई
वीडियो देखकर यकीनन आप ठहाके लगा रहे होंगे। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kanjur_ki_public' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 30 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि नजारा देखकर मजा आ गया। कुछ का कहना है कि कोई घायल हुआ या नहीं। किसी का कहना है कि गर्म खून है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
