वायरल न्यूज़

Shocking: मथुरा में लस्सी बेचने वालों ने सड़क को बनाया अखाड़ा, कुल्हड़ मार लड़ाई का वीडियो वायरल

Mathura Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुथरा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लस्सी बेचने वाले दुकानदारों के बीच कुल्हड़ मारकर लड़ाई हो रही है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

लस्सी दुकानदारों के बीच कुल्हड़ मार लड़ाई

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्राहक को लुभाने के लिए लस्सी दुकानदारों के बीच लड़ाई
  • कुल्हड़ मारकर एक-दूसरे पर किया हमला
  • वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Mathura Viral Video: आप सबको उत्तर प्रदेश के बागपत की वो घटना तो याद होगी ही, जब ग्राहक को बुलाने के लिए चाट बेचने वाले दो दुकानदार आपस में भिड़ गए थे। दुकानदारों ने बीच सड़क जमकर बवाल काटा था। यह घटना साल 2021 में घटी थी। वहीं, एक बार फिर इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित बरसाना में घटी है, जिसका वीडियो वायरल हो गया। यहां लस्सी दुकानदार ग्राहक को बुलाने के लिए आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर कुल्हड़ बरसाए।

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के बरसाना स्थित सुदामा चौक पर ग्राहकों को बुलाने के लिए दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते ही लाडली मंदिर जाने वाली सड़क अखाड़ा में बदल गया। दोनों दुकानदार एक-दूसरे पर कुल्हड़ से हमला करने लगे। दोनों के बीच इतने कुल्हड़ चले कि कोई उसकी गिनती तक नहीं कर सकता। कुछ समय तक वहां का नजारा ऐसा था जैसे कि कोई युद्ध चल रहा हो। जैसा कि आप में वीडियो देख सकते हैं किस तरह दो दुकानदारों के बीच कुल्हड़ मार लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में दोनों तरफ से कई लोग शामिल थे। देखें वीडियो...

कुल्हड़ मार लड़ाई का वीडियो वायरल

कुल्हड़ मार लड़ाई का यह वीडियो वायरल हो गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। वहीं, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि यह घटना बरसाना के सुदामा चौक की है। ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश में दो लस्सी दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े में कुल्हड़ का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में एक महिला घायल हुई है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article