वायरल न्यूज़

Funny Video: सपेरे के बीन बजाते ही भाग निगल कोबरा, वीडियो देख लिया तो पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 21, 2025, 12:43 PM IST

Funny Video Today: पेरा बीन की धुन पर किंग कोबरा को नचाते की कोशिश करता हुआ नजर आता है। मगर सांप सपेरे को बीन बजाते हुए देखकर गोली की रफ्तार से भाग निकला। पूरी घटना से जुड़ा मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

Image

वायरल वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Insta/palsjat2024)

Funny Video Today: आपने सपेरे को बीन की धुन पर सांप को नचाते हुए खूब देखा होगा। मगर क्या हो जब उसी बीन की धुन सुनकर सांप भाग निगले। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें सपेरा बीन की धुन पर किंग कोबरा को नचाते की कोशिश करता हुआ नजर आता है। मगर सांप सपेरे को बीन बजाते हुए देखकर गोली की रफ्तार से भाग निकला। पूरी घटना से जुड़ा मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

धुन सुनकर भाग निकला सांप

इस्टाग्राम पर palsjat2024 नाम के हैंडल से भी इसका वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखेंगे कि लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद सपेरा पिटारे से किंग कोबरा को बाहर निकलता है। अब सपेरा बीन बजाता है और सांप को कथित तौर पर नचाने की कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा बार देखने का मन करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें बीन की धुन पर मोहित होने की बजाय वहां से भाग निकला। अब सांप को भागता हुआ देख सपेरा उसके पीछे दौड़ता है। मगर तब तक सांप वहां से चला गया। वीडियो के आखिर में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article