वायरल न्यूज़

VIDEO: नेवले से डरकर सड़क पर बैठ गया कोबरा, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jul 17, 2025, 11:49 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो यूपी में औरैया जिले का बताया गया है। देखकर मालूम होता है नेवले से सामना होने के बाद सांप पहले पूरी ताकत से हमला करता है। मगर जब हिम्मत टूटने लगी तो कोबरा सड़क पर जा बैठता है।

Image

सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में डरकर भागते हुए किंग कोबरा का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि नेवले से सामना होते ही कोबरा पीला पड़ गया और उल्टे पांव भाग निकला। वायरल वीडियो यूपी में औरैया जिले का बताया गया है। देखकर मालूम होता है नेवले से सामना होने के बाद सांप पहले पूरी ताकत से हमला करता है। मगर जब हिम्मत टूटने लगी तो कोबरा सड़क पर जा बैठता है।

नेवले से डरकर भागा सांप

इधर कोबरा का सड़क पर बैठा देखकर दोनों तरफ से आ रहे वाहन भी तुरंत रुक गए। वाहनों पर मौजूद लोग दूर से ही कोबरा का वीडियो बनाने लगा। मगर थोड़ी ही देर में लोगों को अंदाजा हो गया कि सांप के सामने ही नेवला है जो उसका शिकार करने की कोशिश में है। इधर सांप खुद को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करता है। मगर तभी आखिर में नेवला ने इतना खतरनाक हमला किया कि तुरंत उसके फन दबोच लिया और खींचकर अपने साथ ले भागा।

यहां देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article