वायरल न्यूज़

पापा की बारात का Video देख जमकर नाचे बच्चे! मासूमों के डांस ने जीता लाखों लोगों का दिल

पापा की बारात का वीडियो टीवी पर चलाकर दो छोटे बच्चों ने ऐसा मजेदार डांस किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। उनकी मासूमियत और शानदार डांस लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

पापा की बारात का वीडियो देख नाचने लगे नन्हे बच्चे (X/@Lotus_indrajit)

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चे अपने पापा की बारात का वीडियो (Video) टीवी पर देखकर पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं। उनकी इस मासूम हरकतों ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पापा की शादी का VIDEO देखते ही शुरू हुआ बच्चों का डांस

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि घर के लिविंग रूम में टीवी चल रही है। टीवी पर उन बच्चों के पापा की शादी की बारात का वीडियो चल रहा होता है। ढोल, बैंड और बारातियों का डांस देखकर दोनों बच्चे खुद को रोक नहीं पाते और वे तुरंत टीवी के सामने आकर नाचना शुरू कर देते हैं। वीडियो में एक छोटा लड़का और उसकी बड़ी बहन पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। लड़की शानदार अंदाज में स्टेप्स करती है, जबकि छोटा भाई भी उसकी नकल करते हुए खुशी-खुशी नाचता है। इतना ही नहीं, बच्चा स्टील के गिलास को ढोल समझकर बजाने लगता है और माहौल को और भी मजेदार बना देता है। दोनों बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे वे खुद अपने पापा की बारात में शामिल हों। घर का माहौल भी बेहद खुशहाल नजर आ रहा है। परिवार के कुछ सदस्य पीछे खड़े होकर बच्चों की इस प्यार भरी मस्ती का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो पर लोगों खूब बरसाया अपना प्यार

यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Lotus_indrajit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया कि बच्चे अपने पापा की बारात का वीडियो चलाकर डांस कर रहे हैं। पोस्ट को हजारों लाइक्स, सैकड़ों रीपोस्ट और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट सेक्शन में बच्चों की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि बचपन की यही सबसे खूबसूरत बात होती है तो कुछ लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उनका पूरा दिन बना दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article