वायरल न्यूज़

Viral Video: रूस पहुंचकर उड़ गए भारतीय व्लॉगर के होश! पानी और केले की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

रूस में एक पानी की बोतल कितने की मिलती है? उसकी कीमत वहां गए एक व्लॉगर ने वीडियो शेयर कर बताई है और भारत की कीमत से तुलना भी की है।

Image

रूस बनाम भारत में पानी की बोतल की कीमत की तुलना करते हुए व्लॉगर (Instagram/@soni_traveling)

आजकल सोशल मीडिया पर ट्रैवल व्लॉग्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। अलग-अलग देशों में घूमने वाले भारतीय व्लॉगर्स वहां की संस्कृति, खान-पान और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय व्लॉगर रूस में पानी की बोतल और केले जैसी सामान्य चीजों की कीमत बताता नजर आता है।

रूस में दुकान पर पहुंचा शख्स

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि व्लॉगर रूस की एक दुकान पर पहुंचता है। वह दुकानदार से पानी की बोतल मांगता है। शुरुआत में दुकानदार उसे लेमन वॉटर देने लगती है, लेकिन व्लॉगर साफ करता है कि उसे नॉर्मल वॉटर चाहिए। उसके साथ मौजूद एक स्थानीय रूसी महिला दुकानदार को समझाती है और फिर उसे प्लेन वॉटर की बोतल मिल जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रूस में 1 पानी की बोतल कितने की मिलती है?

इसके बाद व्लॉगर पानी की कीमत पूछता है। दुकानदार बताती है कि एक बोतल पानी की कीमत 30 रूबल है। इसके बाद स्थानीय महिला चार केले भी खरीदती है, जिनकी कीमत 200 रूबल बताई जाती है। खरीदारी पूरी करने के बाद व्लॉगर बाहर आकर भारतीय रुपये में इन चीजों की कीमत समझाता है। उसके मुताबिक, रूस में एक नॉर्मल पानी की बोतल करीब 40 रुपये की पड़ती है। वहीं भारत में ऐसी ही बोतल आमतौर पर 10 से 20 रुपये में आसानी से मिल जाती है।

4 केले और 1 दही के पैकेट की कीमत 300 रुपए

वह आगे बताता है कि चार केले और दही का एक छोटा डिब्बा मिलाकर करीब 200 रूबल खर्च हुए। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 300 रुपये के आसपास बैठती है। व्लॉगर का कहना है कि भारत की तुलना में रूस में रोजमर्रा की कई चीजें काफी महंगी हैं। वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि भारत में जितने पैसों में रूस में चार केले मिलते हैं, उतने में कई जगह दर्जनों केले खरीदे जा सकते हैं।

वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @soni_traveling नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि अलग-अलग देशों में लोगों की कमाई और खर्च दोनों अलग होते हैं, इसलिए सीधी तुलना करना सही नहीं है। वहीं कई यूजर्स इस जानकारी को काफी दिलचस्प बता रहे हैं और वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रूस में रोजमर्रा की चीजों की कीमतों को लेकर अपनी राय भी दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article