वायरल न्यूज़

असम के इस पिता ने अपनी बेटियों को बनाया 'योद्धा', हर रोज कराते हैं मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग, Video हुआ वायरल

असम के एक पिता अपनी तीन बेटियों को मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर उन्हें भविष्य के लिए एक योद्धा बना रहे हैं। 26 सेकेंड का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

अपनी बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते हुए पिता (X/@KantInEastt)

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि कुछ खास मैसेज भी दे जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक पिता अपनी तीन बेटियों को सेल्फ डिफेंस और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को बेटियों के सशक्तिकरण की शानदार मिसाल बता रहे हैं।

असम का यह पिता अपनी बेटियों को दे रहा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

वायरल वीडियो (Viral Video) असम का बताया जा रहा है। वीडियो में एक साधारण गांव का नजारा दिखाई देता है। चारों ओर हरियाली है और बांस से बना एक छोटा-सा ट्रेनिंग एरिया नजर आता है। पिता ने पानी की बोतलों को टारगेट बनाकर बच्चों के लिए प्रैक्टिस सेशन की व्यवस्था की है। उनकी तीनों बेटियां पूरे आत्मविश्वास के साथ किक और पंच मारकर निशाना लगाती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पिता के साथ ट्रेनिंग करती दिखी बच्चियां

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि पिता खुद भी बच्चों को हर स्टेप सिखाते हैं। वह पहले खुद किक मारकर दिखाते हैं और फिर बेटियों को वही तकनीक सिखाते हैं। इस दौरान बच्चियों के चेहरे पर डर नहीं, बल्कि उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। यह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें बचपन से ही किस कदर मजबूत बनने की सीख दी जा रही है।

पिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @KantInEastt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि असम का एक पिता अपनी तीन बेटियों को भविष्य का योद्धा बना रहा है। पोस्ट को हजारों लाइक्स, रीपोस्ट और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट में पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों को आत्मरक्षा जरूर सिखानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article