वायरल न्यूज़

छोटा बच्चा, बड़ी मशीन! JCB ऑपरेट करते इस बच्चे का Video देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा एक विशाल JCB मशीन को बहुत ही आराम से ऑपरेट कर रहा है।

Image

JCB मशीन चलाता हुआ बच्चा (X/@virjust18)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा एक बड़े से खुदाई करने वाले JCB मशीन पर बैठकर उसे ऑपरेट करते हुए नजर आया। JCB मशीन को चलाने के वक्त बच्चे की खुशी और उत्साह उसके चेहरे पर साफ झलक रही है। जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है।

JCB मशीन चलाते दिखा बच्चा

वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखता है कि बच्चा एक विशाल JCB मशीन के अंदर बैठा हुआ है। वह धीरे-धीरे उस मशीन के गियर्स और लीवर को पकड़कर उसे चलाना शुरू कर देता है। आप देख सकते हैं कि वह छोटा सा बच्चा JCB मशीन के बकेट से मिट्टी उठाकर एक से दूसरे जगह पर उडेल रहा है। इतने बड़े और खतरनाक JCB मशीन को ऑपरेट करते वक्त बच्चे के चेहरे पर किसी भी तरह का डर और खौफ का नामो निशान नहीं है।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग हैरान रह गए और सोचने लगे कि एक छोटा सा बच्चा इतनी बड़ी मशीन कैसे चला सकता है। वीडियो को देखने के बाद इस पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कुछ लोग बच्चे को देखकर ताली बजा रहे हैं, तो कुछ हंसते हुए उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो लोगों को इतना हैरान कर देने वाला है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। हमने इसे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @virjust18 नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जहां किसी ने बच्चे को “Future JCB King” कहा, तो किसी ने उसे भारत का सबसे छोटा इंजीनियर बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article