वायरल न्यूज़

भगवान के चरण दबाते पुजारी का Video वायरल, सच्ची भक्ति ने छू लिया हर किसी का दिल

दिल को छू लेने वाला एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुजारी भगवान कृष्ण की मूर्ति का पैर बड़े ही प्रेम और श्रद्धा भाव से दबा रहा है।

Image

भगवान के पैरों की मालिश करते पुजारी का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow_Trending)

किसी ने सही ही कहा है कि अगर मानो तो भगवान है, यदि ना मानो तो पत्थर से ज्यादा कुछ नहीं। लोग अपनी आस्था के अनुसार ही भक्ति करते हैं। भक्ति लोगों की आस्था और मनोस्थिति को बहुत ही मजबूत बनाती है। कई लोग तो भगवान की भक्ति में इस कदर रम जाते हैं कि उन्हें पत्थर की मूर्ति में भी सचमुच के देवता दिखने लगते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही भक्त का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

भगवान की सेवा में जुटे पुजारी का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मंदिर के पुजारी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के चरणों को बड़े प्रेम और श्रद्धा से दबाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर के पुजारी जिस भाव से भगवान की सेवा में जुटे हुए हैं, वह देख ऐसा लग रहा जैसे उनके सामने सच में भगवान लेटे हुए हैं। उस पुजारी के लिए सामने स्थापित मूर्ति कोई पत्थर नहीं बल्कि स्वयं भगवान कृष्ण ही हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

यह वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। जो भालका तीर्थ मंदिर का बताया जा रहा है। यहां के पुजारी की इस सच्ची भक्ति को देख लोग काफी भावुक हो रहे हैं। पुजारी का यह छोटा सा काम लाखों लोगों के दिल को छू गया। लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने इसे सच्ची भक्ति बताया तो कई लोगों ने उस पुजारी के सेवा भाव की जमकर तारीफ की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सच्ची भक्ति में दिखावा नहीं होता। वह शांत होती है, सरल होती है और दिल से निकलती है।" दूसरे ने लिखा, "विश्वास और प्रेम से किया गया हर काम खास होता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article