बॉलीवुड

Nana Patekar की मौत के बाद Tanushree Dutta का नया पोस्ट वायरल, कही ये बात

Tanushree Dutta's Post After Nana Patekar's Death: बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद एक फिर कमेंट करते हुए तनुश्री दत्ता ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Image

तनुश्री दत्ता का विवादित बयान हुआ वायरल (Pic Credit: Instagram)

Tanushree Dutta's Post After Nana Patekar's Death: बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नाना पाटेकर का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ है। नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता के लिए 'ईविल डेड' जैसी शब्द का इस्तेमाल किया है, जो काफी वायरल भी हुआ। ऐसे में अब तनुश्री दत्ता का एक और पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में पुराने विवादों, भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और जीवन में हुए एक सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को लेकर भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनका बयान सुर्खियों में है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: बड़ी गिरावट के बाद 300 करोड़ी बनी अजय देवगन की फिल्म, 10वें दिन कमाए इतने करोड़)

तनुश्री दत्ता का विवादित बयान हुआ वायरल

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा किया। एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के खिलाफ काफी तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट में कहा कि दुनिया भले ही अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करे लेकिन उनके लिए यह घटना एकदम अलग है। उन्होंने अपने पुराने अनुभवों और कथित उत्पीड़न को याद करते हुए इसे अपने लिए न्याय जैसा बताया। तनुश्री दत्ता के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Tanushree Dutta's Post

Tanushree Dutta's Post

महाकाल बाबा के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता

सोशल मीडिया दूसरे पोस्ट में तनुश्री दत्ता भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने महाकाल बाबा के दर्शन और प्रार्थना से जुड़ा एक वीडियो साझा किया। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने अपनी आस्था और मुश्किल समय में भगवान से मिले मानसिक संबल के बारे में बात की। तनुश्री ने दावा किया कि कठिन परिस्थितियों के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ कथित हमलों और नकारात्मक चीजों का भी जिक्र किया। महाकाल के प्रति उनकी श्रद्धा हमेशा से रही है और उनका आशीर्वाद ही उनके लिए काफी रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने Amitabh Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, आराध्या के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर)

तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्ट में बताया कि जीवन में एक नेगेटिव बदलाव के बाद उन्हें महाकाल बाबा के दर्शन करने का अवसर मिला। उनका यह पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article