एजुकेशन

रेलवे आइसोलेडटेड भर्ती के लिए आज 5 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

RRB Railway Ministerial, Isolated Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड के आइसोलेटेड कैटेगरी के 195 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in या rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Railway Ministerial, Isolated Recruitment 2026: रेलवे आइसोलेटेड मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड के पदों पर वैकेंसी

RRB Railway Ministerial, Isolated Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Ministerial Recruitment) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड के आइसोलेटेड कैटेगरी के 195 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in या rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Lab Assistant Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 5 नवंबर 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2026 है।

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर, प्रयोगशाला सहायक, सीएमए और अन्य तकनीकी व क्लर्क जैसे पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप आरआरबी आइसोलेटेड के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Ministerial And Isolated Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी - 79
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 - 36
  • स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर - 27
  • पब्लिक प्रोसिक्यूटर - 21
  • चीफ लॉ असिस्टेंट - 17
  • सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर - 8
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) - 3

कौन कर सकता है अप्लाई

रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। यहां 12वीं पास से ग्रेजुएट तक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 30/32/35 और 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DU में एडमिशन के नियम पर हाई कोर्ट की मुहर

RRB Railway Ministerial, Isolated Recruitment 2026: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले www.rrbapply.gov.in या rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Railway Ministerial And Isolated Categories Posts Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

आवेदन शुल्क

  1. अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 500 रुपये
  2. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/पीएच (PH) - 250 रुपये
  3. महिला वर्ग के लिए - 250 रुपये

यहां अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article