वायरल न्यूज़

Jugaad Video: अगर लगाएंगे ऐसा जुगाड़ तो चोर कभी चुरा नहीं सकेगा आपकी बाइक, लोग बेोले- लुटेरों को याद आ जाएगी नानी

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर बाइक चोरी से बचाने वाला यह हैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस हैक के बाद चोर-लुटेरों को किसी भी बाइक को चोरी करना एक बड़ा चैलेंज बन जाएगा।

Image

बाइक चोरी से बचाने का जुगाड़ (एक्स)

Jugaad Video: आपने अक्सर देखा होगा कि बाइक में लॉक लगाने के बाद भी चोर उसे चोरी कर ले जाते हैं। कई बार लोग अपनी बाइक चोरी होने से बचाने के लिए उसमें भारी-भरकम जंजीर और लॉक लगाते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ऐसा हैक शेयर किया है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद चोर कभी भी आपकी बाइक चुरा नहीं पाएगा।

बाइक चोरी होने से बचाने का जबरदस्त जुगाड़

सोशल मीडिया पर बाइक चोरी से बचाने वाला यह हैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस हैक के बाद चोर-लुटेरों को किसी भी बाइक को चोरी करना एक बड़ा चैलेंज बन जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटपफॉर्म एक्स पर यूजर ने बाइक चोरी से बचाने का यह देसी जुगाड़ बताया है। इस देसी जुगाड़ के सामने आने के बाद यूजर्स इसे बनाने वाले की जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि अब चोर-लुटेरों को उनकी नानी याद आ जाएगी। देखें वीडियो-

इस जबरदस्त हैक वीडियो को @syadvada169665 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'वाह, क्या देशी जुगाड़ है चोरों से बचने का। इसे देख चोर भी सदमे में है।' आप देख पाएंगे कि बाइक को ब्रेक लगाने वाले लीवर को दबाकर हैंडल को एक छल्ले के साथ लॉक कर दिया गया है। इस पर एक ताला जड़ दिया गया है। इससे बाइक का हैंडल पूरी तरह से लॉक हो गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article