Jugaad Ka Viral Video: देश-दुनिया में इन दिनों 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जुगाड़ (Jugaad Ka Video) का इस्तेमाल कर लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना रहे हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और धांसू वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप झटका खा जाएंगे। इतना ही नहीं आइडिए को सलाम भी करेंगे।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चे ने किस तरह लकड़ी का इस्तेमाल करके जुगाड़ (Jugaad Video) से धांसू साइकिल बना दी है। हैंडल से लेकर सीट तक में बच्चे ने लकड़ी का इस्तेमाल किया है। बस अलग उसने केवल दो टायर और पहिए लगाए हैं। साइकिल दिखने में काफी यूनिक और मजेदार लग रहा है। इतना ही नहीं बच्चा मजे से उस साइकिल को चला भी रहा है। जुगाड़ का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।
क्या धांसू जुगाड़ है?
वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। हो सकता है इससे पहले आपने इस तरह का जुगाड़ देखा भी ना हो। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mdshakibpk91' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोग लड़के की काफी तारीफ कर रहे हैं।
