क्रिकेट

मूर्खतापूर्ण है, नहीं करना चाहिए- अनाया बांगड़ पर मारिजान काप की तीखी प्रतिक्रिया (वीडियो)

अनाया बांगड़ ने अपने आलोचकों को जवाब दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अनाया को दिए गए इस राहत पर साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप ने सवाल उठाए थे।

Image

मारिजाना काप और अनाया बांगर (साभार-X)

अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है। हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी सबसे साझा की। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई से निराशा मिलने के बाद उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क साधा था, जहां उसे समर्थन मिला और अब उन्हें ’कम्युनिटी शील्ड’ स्तर पर खेलने की अनुमति मिल गई है। इस मौके पर अनाया ने कहा 'अभी सिर्फ यह खबर सुनना कि सीए ने मुझे मंजूरी दे दी है और मूल रूप से मुझे महिला क्रिकेट खेलने का रास्ता उपलब्ध कराया है, यानी मैं जिस रूप में हूं, उसी रूप में क्रिकेट खेल सकती हूं, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अनाया को दिए गए इस राहत पर साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप ने सवाल उठाए थे। उन्होंने इस फैसले को मूर्खतापूर्ण बताया है और कहा है कि इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।

WBBL खेलने की उम्मीद भी बढ़ी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले के बाद अनाया के WBBL खेलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। अनाया को उम्मीद है कि अगर उनका ’टेस्टोस्टेरोन’ स्तर तय सीमा के अंदर रहा तो वह अगले साल मार्च में WBBL में खेल सकती हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी स्थानीय क्रिकेट क्लब की टीम के लिए अपना नाम नहीं दिया है।

मारिजान काप को दिया जवाब

अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले पर सवाल उठाने वाले को भी करारा जवाब दिया है। अनाया ने कहा, ’’जो लोग इसके खिलाफ बोलना चाहते हैं, उन्हें पहले इस विषय के बारे में सही जानकारी हासिल करनी चाहिए। मैंने पहले ही जरूरी जानकारी दी है कि मुझे कोई फेवर नहीं मिल रहा है। साथ ही, मैं सीए के सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन कर रही हूं। ’’ उन्होंने कहा, ’’अगर किसी की व्यक्तिगत राय इस तरह की है, तो मैं उम्मीद करती हूं कि वे पहले इस विषय के बारे में खुद जानकारी हासिल करें और इसे समझने की कोशिश करें। अनाया बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज और बल्लेबाज हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article