साउथ मूवीज

MS Subbulakshmi Biopic के लिए फाइनल हुई Rashmika Mandanna, जल्द होगा ऐलान

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार तेज है। अगर लेटेस्ट खबरों की मानें तो अदाकारा रश्मिका मंदाना फाइनली इस प्रोजेक्ट से साथ जुड़ चुकी हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा।

Image

MS Subbulakshmi Biopic के लिए फाइनल हुई Rashmika Mandanna, जल्द होगा ऐलान

एक दौर था जब भारतीय सिनेमा लगातार बायोपिक फिल्में बना रहा था और दर्शक उन्हें पसंद भी कर रहे थे लेकिन एक के बाद एक आती बयोपिक मूवीज ने दर्शकों का मोह इस कदर भंग किया कि उन्होंने बायोपिक देखना ही बंद कर दीं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि फिल्मकारों ने बायोपिक फिल्में बनानी बंद कर दी हैं। जल्द ही बड़े पर्दे पर एक प्रेरणादायक बायोपिक दिखाई देगी, जिसमें अदाकारा रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। असल में अदाकारा रश्मिका मंदाना ने मशहूर कर्नाटक गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक साइन कर ली है, जिसका ऐलान बहुत ही जल्द होगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News पढ़ें: Race 4 से Saif Ali Khan बाहर!! Aamir Khan संग दिखेंगे Sidharth Malhotra और Tiger Shroff

मेकर्स जल्द करेंगे MS Subbulakshmi Biopic का ऐलान

असल में इस प्रोजेक्ट पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा है और मेकर्स कास्टिंग के साथ-साथ प्री-प्रोडक्शन में भी लगे हुए हैं। मेकर्स चाहते हैं कि एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर इस तरह से पेश किया जाए कि लाखों लोगों की जिंदगी बदल जाए। मेकर्स ने इसके लिए रश्मिका मंदाना को बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। बहुत सोच-विचार करने के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो इसमें रश्मिका को लीड रोल की कमान थमाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News पढ़ें: 48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

ग्लूट की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि अदाकारा रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया है। फिल्म के मेकर्स 16 सितम्बर के दिन इसका ऐलान भी कर देंगे। इसी दिन लीजेंड्री सिंगर ने जन्म लिया था, जिस कारण मेकर्स ने ये फैसला लिया है। मेकर्स इस अनाउंसमेंट में ना केवल रश्मिका मंदाना के नाम की घोषणा करेंगे बल्कि वो फिल्म का टाइटल भी उजागर करेंगे।

लगातार बढ़ती जा रही है Rashmika Mandanna की डिमांड

साउथ फिल्म इंडस्ट्री हो या हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री... हर जगह अदाकारा रश्मिका मंदाना की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। दर्शकों में अपनी खास जगह बना चुकी रश्मिका मंदाना के साथ हर फिल्मकार हाथ मिलाना चाहता है। वैसे आपको इस प्रोजेक्ट से क्या उम्मीदें हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article