चीन की राजधानी बीजिंग में हाल ही में एक ऐसा मुकाबला हुआ, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां वर्ल्ड ह्यूमेनॉइड रोबोट गेम्स (World Humanoid Robot Games) का आयोजन किया गया, जिसमें इंसानों जैसे दिखने और चलने वाले रोबोटों ने कई तरह के खेलों में हिस्सा लिया लेकिन इस आयोजन की एक रेस का वीडियो (Video) एक अजीब हादसे के कारण वायरल हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
रोबोट रेस का अजीब नजारा
दरअसल, एक स्प्रिंट रेस में चार ह्यूमनॉइड रोबोट ट्रैक पर दौड़ने के लिए तैयार थे। जैसे ही रेस शुरू हुई, सभी रोबोट तेजी से दौड़ने लगे। शुरुआत में सब कुछ सही दिख रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद स्थिति बदल गई। तेज रफ्तार में दौड़ रहा एक रोबोट अचानक अपना संतुलन खोकर ट्रैक पर ही गिर पड़ा। इसके बाद रेस में एक रोबोट सबसे आगे चल रहा था लेकिन जैसे ही उसे लगा कि कोई दूसरा रोबोट उसे पीछे करने वाला है तो वह पास में दौड़ रहे उस दूसरे रोबोट को जानबूझ कर मुक्का दे मारता है। जिस वजह से वह दूसरा रोबोट भी लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ता है।
रोबोट की रेस में मचा हंगामा, एक का सिर हुआ अलग
इसके बाद ऐसे ही एक तीसरा रोबोट दौड़ते हुए उस रोबोट के पास पहुंचा। जहां उस रोबोट ने एक बार फिर से उस तीसरे रोबोट को इतना जोरदार मुक्का मारा कि उसका सिर शरीर से अलग होकर नीचे गिर गया और वह तेजी से दौड़ते हुए रेस लाइन को पार कर गया। ऐसे ही उस रोबोट ने अपने प्रतिद्वंदियों को धोखे से हराकर इस रेस को अपने नाम कर लिया।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @deshsutra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को यह नजारा मजेदार लगा, जबकि कुछ ने इसे रोबोट तकनीक की मौजूदा सीमाओं का उदाहरण बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
