शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 29 अगस्त 2026): संगम विहार, जनकपुरी, गोकुलपुरी, शाहदरा में बिजली कटौती, देखें BRPL-BYPL पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 29 August, 2026: कल यानी शनिवार 29 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां देखें BRPL और BYPL का पूरा शटडाउन शेड्यूल।

Image

दिल्ली के इन इलाकों में कल पावरकट रहेगा

Delhi Power Cut Schedule 29 August, 2026: बारिश रुकने के बाद अब एक बार फिर राजधानी दिल्ली में गर्मी और उमस परेशान करने लगी है। कल यानी शनिवार 29 अगस्त 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए प्रभावित रहेगी। बिजली वितरण कंपनियों BRPL (BSES Rajdhani Power Limited) और BYPL (BSES Yamuna Power Limited) ने मेंटेनेंस शटडाउन का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11KV फीडर अर्थिंग, स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

शटडाउन का असर अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर रहेगा। कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती सुबह 8:32 बजे से शुरू होगी, जबकि कई जगहों पर दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लें।

BRPL के इन इलाकों में बिजली कटौती

BRPL के मुताबिक द्वारका के ककरौला गांव में सुबह 8:32 बजे से 11:32 बजे तक ट्रांसफॉर्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती रहेगी। निजामुद्दीन, मोहन गार्डन, जनकपुरी, पालम और खानपुर सहित कई इलाकों में भी अलग-अलग समय पर शटडाउन रहेगा।

नर्सिंग गार्डन, खयाला और विष्णु गार्डन, संगम विहार, पंचशील पार्क, सराय काले खां, सुंदर नगर, नवादा एक्सटेंशन, राज नगर और कापसहेड़ा/पालम क्षेत्र के कुछ हिस्से भी निर्धारित समय पर बिजली कटौती होगी।

खानपुर डिवीजन में 600 बेड अस्पताल, अंबेडकर नगर, D.M.S Trust और Jamia Hamdard जैसे क्षेत्रों में RMU मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। वहीं हौज खास के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में ऑपरेशन मैकेनिज्म में तकनीकी कार्य के लिए सीमित अवधि का शटडाउन तय है।

BYPL के इन क्षेत्रों में असर

BYPL के शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक जामा मस्जिद-चांदनी चौक, सीताराम बाजार और चांदनी महल में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क के चलते बिजली प्रभावित होगी।

इसके अलावा गोकुलपुरी, न्यू सीलमपुर, भजनपुरा, उस्मानपुर, घोंडा, बृजपुरी, नेहरू नगर, शाहदरा और करावल नगर के कुछ हिस्सों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, सिविल वर्क और स्मार्ट मीटर बदलने का काम किया जाएगा।

BYPL के तहत कुछ इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने का शेड्यूल है। हालांकि, वास्तविक बिजली बहाली, कार्य की स्थिति के अनुसार समय में मामूली बदलाव हो सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article