वायरल न्यूज़

जूते लौटाते समय साली लोग मांग रही थी अधिक पैसे, तभी दूल्हे के भाई ने कही ऐसी बात, सुनते ही बन गया हंसी का माहौल

शादियों की मजेदार परंपरा 'जूता चोरी' पर इस वायरल वीडियो में दूल्हे की सालियां उनसे पैसे मांगती हैं। इस पर दूल्हे के भाई का मजेदार जवाब सुनकर सभी की हंसी छूट जाती है।

Image

'जूता चोरी' रस्म का हास्यास्पद वीडियो (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'जूता चोरी' रस्म का हास्यास्पद वीडियो
  • दूल्हे के भाई ने दिया मजेदार जवाब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Joota Chupai Rasam Funny Video: भारतीय शादियों में 'जूता चोरी' यानि जूता छुपाई की रस्म को एक विशेष स्थान प्राप्त है। यह रस्म न केवल समारोह का मजेदार हिस्सा होती है, बल्कि इसमें हास्य की एक अनूठी परत भी होती है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें इस रस्म का एक अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने स्थान पर बैठे हुए हैं, जबकि दूल्हे की सालियां हाथ में जूते लिए उनके बगल में मौजूद हैं।

इस दौरान सालियाँ दूल्हे से पैसे की मांग करती हैं और रस्म को पूरा करने के लिए उसे मजबूर करती हैं। दूल्हा उनकी मांग को नजरअंदाज करने का प्रयास करता है। तभी लड़के वाले हस्तक्षेप करते हैं, और मजाक में कहते हैं, "इतना चिकना छोरा दे दिया, अब क्या आसमान लोगी। 1100 रुपये में बात डन करो... अब क्या बच्चे की जान लोगी?" यह सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं और पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है। यह मजेदार स्थिति दर्शाती है कि भारतीय शादियों में किस तरह से रस्मों को हास्य और मनोरंजन के साथ जोड़ा जाता है।

'जूता चोरी' रस्म का हास्यास्पद वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'viralposttoday' नामक अकाउंट द्वारा साझा किया गया है, और इसे हजारों लोग देख चुके हैं। इस प्रकार के वीडियो न केवल परिवार और दोस्तों के लिए यादगार बनते हैं, बल्कि उन्होंने भारतीय विवाह संस्कृति में आनंद और हंसी का संचार करने का एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। जूता चोरी की यह परंपरा न केवल उत्सव का हिस्सा होती है, बल्कि यह दूल्हा-दुल्हन के बीच की प्यारी नोकझोंक को भी दर्शाती है, जो उनके नए जीवन की शुरुआत को और खास बनाती है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article