वायरल न्यूज़

Jija Sali Video: जूता चुराई के दौरान दूल्हा दिखा रहा था नखरे, सालियों ने स्टेज पर ही पटक दिया, फिर किया ऐसा हाल

Jija Sali Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी सालियों के सामने नखरे दिखा रहा है। इसके बाद सालियां दूल्हे को स्टेज पर ही पटक देती हैं। हंसी-मजाक का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर चर्चा बटोर रहा है।

Image

जीजा-साली का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Jija Sali Video: भारत की शादियों में तमाम तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से कुछ रस्में काफी मजेदार होती हैं। इसी में शामिल है जूता-चुराई की रस्म। इस रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर हंसी-मजाक चलता है। सोशल मीडिया पर आपको शादी से जुड़े कई सारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसमें जूता चुराई के वीडियो काफी मजे दिलाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मजेदार वीडियो हुआ वायरल

जूता चुराई के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी सालियों के सामने नखरे दिखा रहा है। इसके बाद सालियां दूल्हे को स्टेज पर ही पटक देती हैं। हंसी-मजाक का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर चर्चा बटोर रहा है। आपको सबसे ज्यादा मजा तब आएगा जब सालियां नखरा दिखा रहे दूल्हे को स्टेज पर पटककर उसका जूता चुरा ले जाती हैं। वीडियो देखकर एक बार के लिए आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि सालियां अपने नए नवेले जीजू को स्टेज पर घेर कर बैठी हैं। इस दौरान जूता-चुराई को लेकर काफी हंसी मजाक चल रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा सालियों के सामने जूते को लेकर नखरे दिखाने लगता है। इसके बाद सालियां अपने जीजू को जमीन पर पटक देती हैं और जूता निकाल कर ले जाती हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान दूल्हे का बुरा हाल हो जाता है। वीडियो को @bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article