Japanese Woman Dance Video: भारतीय गानों पर जितना भारत के लोग थिरकना पसंद करते हैं, उससे कई ज्यादा विदेशी भी थिरकने की चाह रखते हैं। इंटरनेट पर भी अक्सर विदेशियों के डांस के वीडियो सामने आते रहते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो बेहद ही कमाल का है। इस वीडियो में दो जापानी महिलाओं कमाल का डांस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो जापानी महिलाएं गजब का डांस कर रही हैं, जिन्हें देख यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने बुखार एल्बम के गाने पर डांस किया है, जो इतना जोरदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। दोनों के डांस के स्टेप देख ऐसा लगेगा जैसे वह कोई कोरियोग्राफर हो। लोगों का कहना है कि इन दोनों के डांस के आगे कई हीरोइन भी फेल हो जाएंगी।
जापानी महिलाओं ने लगाया डांस का तड़का
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि साड़ी में डांस करते हुए आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनकी अदाएं भी कमाल की है। बता दें, इस वीडियो को 'mayojapan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 8.8 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
