वायरल न्यूज़

Viral Video: भारतीय जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर ऐसे मनाई होगी, नजारा देख हर भारतीय करेगा गर्व

Viral Video: सोशल मीडिया पर ITBP जवानों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी जवान होली मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो भी खुशी से झूमने लगा।

Image

जवानों की होली (तस्वीर साभार- @itbp_official)

Viral Video: देशभर में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया। देशवासियों ने जमकर मस्ती की और रंग-अबीर उड़ाए। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी होली के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो चौंकाने वाले हैं, तो कुछ वीडियो लोगों को जमकर हंसा भी रहे हैं। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को भी छू रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जवानों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसपर हर भारतीय गर्व करेगा। क्योंकि, जवानों ने काफी अनोखे अंदाज में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर रंगों का त्योहार मनाया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल, ITBP के जवानों ने लद्दाख में 14, 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील पर होली मनाई। जिस अंदाज में जवानों ने होली मनाई उसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं सफेद बर्फ और ठंडी हवा के बीच जवान अनोखे अंदाज में होली खेल रहे हैं। नाचते और गुलाल उड़ाते हुए जवान होली को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जवानों ने ठंड से बचने के लिए विंटर जैकेट और यूनिफॉर्म भी पहने थे। इस खुशी के माहौल में स्थानीय लोग भी शामिल थे। कई जवानों ने अपने हाथ हवा में उठाकर खुशी मनाई और गुलाबी–लाल गुलाल की रंगीन धुंध पहाड़ी हवा में फैल गई। देखें वीडियो...

ITBP जवानों ने मनाई होली

इस खुशी के पल में जवानों के साथ गांव के लोग भी शामिल थे और मुस्कुरा रहे थे। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में भी कैद किया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर खुशी से झूम रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'itbp_official' अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोग जवानों को होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article