वायरल न्यूज़

IQ TEST: तेज हैं तो पांच सेकंड में ही खोज लेंगे हिंदुस्तान, वरना सिर्फ पाकिस्तान ही दिखाई देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 24, 2025, 12:01 PM IST

IQ Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी फिर एक तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ पाकिस्तान लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसी तस्वीर में एक जगह हिंदुस्तान भी है, जिसे आपको खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को पांच सेकंड के भीतर हल करने का चैलेंज मिला है। (Photo/TNN)

IQ Test Challenge: दुनिया में बहुत छोटी आबादी ऐसी है जिसकी नजर काफी तेज होती हैं। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीज को भी आसानी से खोज लेते हैं। तस्वीर में छिपे अंतर को खोजना इन लोगों के लिए मुश्किल काम नहीं होता। मगर कभी सोचा है कि आपकी खुद की नजरें कितनी तेज हैं। आप चीजों में छिपे अंतर को खोजने में कितने माहिर हैं? अगर खुद की नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आज जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है जिसे हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

पाकिस्तान की भीड़ में हिंदुस्तान

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ पाकिस्तान लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में एक जगह हिंदुस्तान भी कहीं पर है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा सके। अगर आप बहुत तेज हैं तो जरूर पांच सेकंड में जवाब तलाश कर लेंगे। वरना बहुत कोशिश के बाद भी लोगों को सिर्फ पाकिस्तान ही नजर आने वाला है।

हालांकि अगर आपने पांच सेकंड या फिर पांच मिनट में भी जवाब तलाश कर लिया है तो आपकी नजर बहुत तेज मान ली जाएंगी। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Optical Illusion Test

यहां देखें जवाब

देख लिया ना पाकिस्तान की भीड़ में हिंदुस्तान ऐसी जगह था जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article