वायरल न्यूज़

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर गिरा विदेशी मैम का दुपट्टा, तो SRK स्टाइल में पहुंचा देसी छोरा,फिर बना ऐसा माहौल जिसने लोगों का दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी महिला का दुपट्टा रेलवे ट्रैक पर गिर गया, तो देसी लड़के ने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

काफी फिल्मी नजारा (तस्वीर साभार- @indaha.l)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे और मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ मामले काफी फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो अलग ही लेवल का माहौल बनाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। क्योंकि, एक विदेशी महिला का दुपट्टा जैसे ही रेलवे ट्रैक पर गिरा, तो तुरंत एक देसी छोरा SRK स्टाइल में वहां पहुंच गया और फिर जो काम किया, उस स्वैग को देखकर लोग फैन हो गए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर मौका मिल जाए, तो माहौल बनाने से बिल्कुल ही नहीं चूकते। साथ ही कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे महफिल लूट लेते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर खड़ी थी। अचानक उसका दुपट्टा रेलवे ट्रैक पर गिर गया। जैसे ही कि आप वीडियो में देख सकते हैं जैसे ही उसका दुपट्टा नीचे गिरता है, एक देसी छोरा वहां पहुंच जाता है और फिल्मी स्टाइल में नीचे उतरकर दुपट्टा को बाहर निकालता है। देखें वीडियो...

काफी फिल्मी था नजारा

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि यह सीन तो काफी फिल्मी है। जिसने भी यह नजारा देखा वो चौंक ही गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'indaha.l' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.9 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि लगता है जैसे यह शख्स दुपट्टा गिरने का ही इंतजार कर रहा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article