वायरल न्यूज़

6 हजार की राइड और 5 हजार का डोसा... अमेरिका का खर्च देख उड़े लोगों के होश, देखें Viral Video

Viral Video: भारतीय महिला जब अमेरिका घूमने गई, तो गाड़ी और खाने में उसे कितने पैसे खर्च हुए, उसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

Image

अमेरिका में महंगाई (तस्वीर साभार- istock)

Viral Video: हर किसी का सपना होता है कि वो विदेश यात्रा पर जाए। वहां घूमें, वहां की चीजों को देखें और उनका लुत्फ उठाए। लेकिन, यह सपना ज्यादातर लोगों का पूरा नहीं हो पाता है। क्योंकि, विदेश घूमना इतना आसान नहीं है। इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। खासकर, अमेरिका (America) जैसे देशों में घूमना तो और भी आसान नहीं है। क्योंकि, जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उसके अनुसार वहां घूमने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला ने बताया है कि अमेरिका घूमने में उसे कितने पैसे खर्च करने पड़े।

ये तो हम सब जानते हैं इस समय डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया काफी कमजोर हो गया। एक डॉलर की कीमत तकरीबन 93 से 95 रुपए के करीब पहुंच गया है। इसके कारण अमेरिका में छोटी-छोटी चीजें भी काफी महंगी लगती है। भारतीय महिला आकृति पांड ने अमेरिका दौरे को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिका में कई जगहों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी सीमित है। लिहाजा, ज्यादातर जगहों पर लोगों को टैक्सी या फिर उबर कैब पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन, यह काफी महंगा होता है। उन्होंने बताया कि एक रात में होटल तक जाने के लिए उन्हें 67 डॉलर यानी पांच हजार रुपए खर्च करने पड़े थे। देखें वीडियो...

महंगाई ने उड़ाए लोगों के होश

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अमेरिका के बे एरिया में तीन डोसे के लिए उन्हें 57 डॉलर यानी 53 सौ रुपए चुकाने पड़े थे। अब आप अंदाज लगा सकते हैं कि अमेरिका में घूमने के लिए और खाने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को आकृति पांडे ने खुद अपने अकाउंट 'byaakriti' से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article