ऑटो न्यूज़

TVS Jupiter 110 का ये स्पेशल एडिशन हो गया बंद, वेबसाइट से हुआ गायब

अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। TVS Jupiter 110 का अब आप Stardust Black Special Edition नहीं खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसे बंद कर दिया है।

Image

TVS Jupiter 110 का ये स्पेशल एडिशन अब नहीं मिलेगा

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Jupiter 110 के Stardust Black Special Edition को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को पिछले साल ही लॉन्च किया था, जो अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है। इस मॉडल को स्टैंडर्ड Jupiter 110 के टॉप-स्पेक Disc SmartXonnect वेरिएंट से ऊपर पोजिशन किया गया था। हालांकि, अब इसके बंद होने के बाद Jupiter 110 रेंज में Dual Tone वेरिएंट सबसे महंगा और फ्लैगशिप मॉडल बन गया है।

ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम के साथ आता था स्कूटर

TVS ने Jupiter 110 के Stardust Black Special Edition को खासतौर पर कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया था। इसमें मैकेनिकल स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था। स्कूटर का ओवरऑल डिजाइन और स्टांस स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही था, लेकिन इसके लुक को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाने के लिए ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम दी गई थी।

इसके अलावा, स्कूटर में ब्रॉन्ज फिनिश वाले TVS लोगो और मॉडल बैजिंग दी गई थी। वहीं, एग्जॉस्ट के हीट शील्ड पर क्रोम फिनिश मिलती थी। इन बदलावों की मदद से स्कूटर को एक अलग और प्रीमियम पहचान देने की कोशिश की गई थी।

कीमत की बात करें तो लॉन्च के समय TVS Jupiter 110 Stardust Black Special Edition की एक्स-शोरूम कीमत 93,031 रुपये रखी गई थी। फीचर्स के मामले में यह काफी हद तक Disc SXC वेरिएंट के समान था। इसमें इंजन और परफॉर्मेंस से जुड़ा कोई खास बदलाव नहीं किया गया था।

TVS Jupiter 110 की कितनी है कीमत

Stardust Black Special Edition के बंद होने के बाद अब भारतीय बाजार में TVS Jupiter 110 कुल 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें Dual Tone वेरिएंट को रेंज में सबसे ऊपर जगह मिली है। इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 90,525 रुपये है।

मॉडल

एक्स-शोरूम कीमत (₹)

DRUM

74,700

DRUM ALLOY

79,725

DRUM SXC

84,925

DISC SXC

87,525

Dual Tone

90,525

नई कीमतों के मुताबिक, इसके Drum वेरिएंट की कीमत 74,700 रुपये, Drum Alloy की 79,725 रुपये, Drum SXC की 84,925 रुपये और Disc SXC की 87,525 रुपये है। वहीं, Dual Tone वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 90,525 रुपये खर्च करने होंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस में बदलाव नहीं

TVS Jupiter 110 के सभी वेरिएंट में 113.3cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7.91hp की अधिकतम पावर और 9.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Stardust Black Special Edition के बंद होने से स्कूटर के इंजन या परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने फिलहाल अपने पोर्टफोलियो को पांच वेरिएंट तक सीमित कर दिया है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article