एशिया कप में भारत की शानदार जीत और पाकिस्तान की हार के बाद मीम आर्मी पूरे जोश में है और वे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और बेवजह के तेवर दिखाने वाले उनके खिलाड़ियों को तरीके से रगड़ रहे हैं। एक्स पर मजेदार मीम्स की बारिश करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानी टीम की तसल्ली से धुलाई की है।
हारिस रऊफ को बनाया जाए फील्ड मार्शल
एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को भारत ने हरा दिया, जिसके बाद बेवजह के तेवर दिखाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ को सोशल मीडिया यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। कई लोगों ने तो पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाते हुए असीम मुनीर की तरह ही हारिस रऊफ को भी प्रमोट कर फील्ड मार्शल बनाने की मांग कर दी।
पाकिस्तान में टीवी तोड़ने का रिवाज
हाल में ही पाकिस्तान के एशिया कप हारने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान में टीवी तोड़ने के रिवाज को भी मीम के जरिए दिखाया। एक यूजर ने तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक पाकिस्तानी बंदे को कैमरे के सामने TV तोड़ते हुए देखा जा सकता है।
पाकिस्तान के जीतने का सपना टूटा
पाकिस्तान के बार-बार भारत से हारने का दुख वहां की जनता बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कई लोग पाकिस्तानी टीम को ट्रोल करते हुए मीम शेयर कर रहे हैं, जिसमें वे "हम ना बाज आएंगे मैच हारने से" लिख रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, "उम्मीदों का दामन टूटना ही था।"
हार के बाद मिले दर्द के बारे में पूछा
एशिया कप में हारिस रऊफ के बंदूक दिखाने वाली घटना को लोग भूले नहीं हैं, और अब जब पाकिस्तान एशिया कप हार चुकी है, तब मीम आर्मी पाकिस्तानी टीम और वहां की जनता से कल के दर्द का हाल पूछकर चुटकी ले रहेी है।
सूर्य कुमार यादव ने दान कर दी अपनी मैच फीस
भारत के एशिया कप जीतने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अपनी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को दान कर दी है। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए दी है।
