वायरल न्यूज़

सेल्फी के बहाने रची पति की हत्या की साजिश, कैमरे में कैद हुआ होश उड़ाने वाला नजारा, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 14, 2025, 07:49 AM IST

Husband Wife Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए ऐसा प्लान बनाया जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। पत्नी ने सेल्फी को पति की हत्या के लिए अपना हथियार बनाया।

Image

सेल्फी के बहाने रची पति की हत्या की साजिश। (Photo-X/gharkekalesh)

Husband Wife Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कर्नाटक में यादगिरी जिले का बताया गया है। कहा गया कि यहां पत्नी ने पति को मारने का ऐसा प्लान बनाया जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चौंक जाएंगे पत्नी ने पति की हत्या के लिए सेल्फी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी-पत्नी जैसे ही कृष्णा नदी के ऊपर बने ब्रिज पर पहुंचे पत्नी ने तुरंत रुकने के लिए कहा। पति ने वजह पूछी तो उसने सेल्फी लेने की बात कही।

सेल्फी को बनाया हथियार

पति ने तुरंत बाइक रोकी और पत्नी के कहे असुनार दोनों सेल्फी लेने लगे। मगर इसी बीच पत्नी ने पति को नदी में धक्का दे दिया। पति गहरी नदी में गिरा और डूबने लगा। मगर किस्मत ने पति का साथ दिया और वो बहकर किसी बड़े पत्थर के पास पहुंच गया। पति वहां से आने जाने वाले लोगों से मदद के लिए चिल्लाता है। इधर आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और बड़ी सी रस्सी उसके करीब फेंकी गई। वायरल वीडियो में देखेंगे रस्सी के सहारे पति वापस ब्रिज पर पहुंचता है।

एक्स पर देखें वीडियो

पत्नी पर लगा धक्का देने का आरोप

अब इससे पहले कोई कुछ समझ पाता है। पति ने अपनी पत्नी पर उसे धक्का देने का आरोप लगाया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। पति तुरंत किसी को फोन करता है और घटना की सारी जानकारी दी। इधर महिला कहती है कि उसने पति को धक्का नहीं दिया है। उसका खुद पैर फिसल गया था। मालूम हो हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article