वायरल न्यूज़

चीन की सड़कों पर कैसे यू-टर्न लेती हैं गाड़िया, देखकर फैन हो जाएंगे आज

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 30, 2024, 02:38 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में चीन की सड़कों पर यू-टर्न सिस्टम को दिखाया गया है। यानी व्यस्त सड़कों पर वाहन यू-टर्न कैसे लेते हैं। इसका तरीका देखकर कोई भी फैन हो जाएगा।

Image

चीन की व्यस्त सड़कों पर कैसे यूटर्न कैसे लेते हैं वाहन। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो हजारों लाखों बार देखा गया है। वीडियो चीन का बताया गया है, जिसमें पांच लाइनों वाला हाईवे नजर आता है। हाईवे पर सैकड़ों की तादाद में वाहन फर्राटे भरते हुए नजर आते हैं। मगर इन सबके बीच वीडियो में नजर आ रही एक चीज ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। दरअसल इसमें चीन की सड़कों के यू-टर्न सिस्टम को दिखाया गया है। यानी बड़े-बड़े और व्यस्त हाइवे पर गाड़ियां कैसे यू-टर्न लेती हैं। इसका तरीका देखकर कोई भी फैन हो जाएगा।

चीन में हाइवे पर यू-टर्न सिस्टम

वीडियो की शुरुआत में दोनों के पांच लाइन वाले हाइवे पर दोनों तरफ वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हाईवे इतना व्यस्त है कि सेकंडों के भीतर वाहन आ जा रहे हैं। मगर इसी व्यस्त सड़क पर चीन ने गजब का यू-टर्न सिस्टम बनाया है। इसमें देखेंगे कि जिस वाहन को यू-टर्न लेना होता है, हाईवे के बाईं तरफ खड़ा होता है। ध्यान से देखेंगे कि यहां पर नंबर भी लिखे हैं और वाहनों को खड़े होने के लिए बॉक्स बनाए गए हैं। अब जैसे ही कुछ छह वाहन आकर खड़े होते हैं। हाईटेक सिस्टम अपना काम शुरू कर देता है। दूसरी दिशा से आ रहे वाहन अपनी कतार बदल लेते हैं और यू-टर्न के इंतजार में खड़े वाहन तुरंत निकल जाते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article